फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरमाणा-पिपली जीप योग्य सड़क का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने जोगिंद्रनगर के द्रुब्बल से सरमाणा-पिपली जीप योग्य सड़क का उद्घाटन सोमवार को किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुठेहड़ा में सांसद निधि के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 4 लाख 78 हजार रुपये तथा द्रुब्बल पंचायत में 7 लाख 20 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गत साढ़े चार वर्षों में यहां 64 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। वर्ष 2019 में 8 सड़कों की डीपीआर स्वीकृत हुई हैं। इसके लिए 18 करोड़ 71 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि द्रुब्बल से सरमाणा-पिपली जीप योग्य सड़क का विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दलीप राणा, मंडल महामंत्री अजय सकलानी, पंकज जम्वाल, कुठेहड़ा पंचायत की प्रधान विद्या ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बहुला भडयाड़ा आशा ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत द्रुब्बल मानसिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएन ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें