लडभड़ोल (मंडी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों ने हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल में किशोरियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें माहवारी, और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना ने बताया कि शिविर में 11 से 18 साल तक की लगभग 50 किशोरियों ने भाग लिया। आशा कार्यकर्ता गीता ने छात्राओं को इस उम्र में आने वाले शारीरिक बदलाव, समस्याओं और इनसे निपटने के लिए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि ये बदलाव समयानुसार होते हैं इनसे हमें घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इस समय में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपनी अध्यापिका और मां से ऐसे समय से सलाह लेनी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम और आशा वर्कर सुनीता भी मौजूद रहीं।