फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी फोरलेन योजना में अधिग्रहण की रूपरेखा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए भू-अधिग्रहण की योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। चौंतड़ा से नारला और द्रंग से मंडी तक के गांवों में भू-अधिग्रहण किया जाएगा। प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी एक महीने के भीतर प्रारूप के तहत आगामी प्रक्रिया पूर्ण करें। यह निर्देश डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने फोरलेेन सड़क निर्माण की कार्य समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

कहा कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन का कार्य जिले के विभिन्न उपमंडलों में जारी है। महत्वपूर्ण परियोजना को तय समयावधि में पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित पक्ष आपसी समन्वय और तीव्र गति से कार्य कर रहे हैं। सरकार के स्तर पर होने वाली प्रगति बैठक में इस परियोजना के तहत आने वाले ढांचों को हटाने के लिए समय सीमा तय की गई है और सभी संबंधित इसे शत प्रतिशत पूरा करने में जुट जाएं। सुंदरनगर उपमंडल के तहत कनैड़ से डडौर तक अधिकांश मुद्दों को सुलझा लिया गया है। चैक एवं डडौर मुहाल में प्रभावितों को मुआवजा प्रदान कर दिया गया है और भौर तथा कनैड़ में यह प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। नागचला से पंडोह खंड में परियोजना क्षेत्र में आने वाले ढांचों को हटाने का कार्य जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को तय समयावधि में पूर्ण करें। पंडोह से आगे के खंडों में भी ढांचे गिराने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि बिंद्रावणी के समीप विद्युत खंभों को स्थानांतरित करने का कार्य भी समयबद्ध पूरा किया जाए। कहा कि पंडोह से आगे बांधी तथा हटौण के लिए जाने वाले संपर्क मार्गों में निर्माण कार्य के दौरान क्षति पहुंची है और निर्माणाधीन कंपनियां इन मार्गों की मरम्मत सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सुंदरनगर से मंडी तथा मंडी से पंडोह तक राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढों को भरने और अन्य छिटपुट मरम्मत कार्य इसी सप्ताह पूर्ण करने के निर्देश निर्माण कंपनियों को दिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बैठक का संचालन किया। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक कर्नल योगेश चंद्रा, उपमंडलाधिकारी सदर मदन कुमार, सुंदरनगर से राहुल चौहान, पधर से आशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें