संधोल (मंडी)। संधोल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सेवा विकास एवं कल्याण समिति संधोल के अध्यक्ष मान सिंह व महापंचायत संधोल के पीसी गुलेरिया ने जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर बैंक शाखा खोलने की गुहार लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में यहां इस बैंक को खोलने की कवायद शुरू हुई थी। अभी तक बैंक शाखा नहीं खुल पाई है। स्थानीय खाताधारकों को 15 किमी दूर जयसिंहपुर या फिर 25 किमी दूर सुजानपुर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में स्टेट बैंक के खाताधारकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय संधोल के छात्र-छात्राओं को भी फीस जमा करने के लिए कांगड़ा के जयसिंहपुर या फिर सुजानपुर जाना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों जितेंद्र, विजय, अनिल सोनी, प्रभदयाल, अनिल, संजय, विकास व कुमकुम का कहना है कि कई बार एसबीआई के खाताधारक बैंक शाखा न होने के कारण खरीदारी नहीं कर पाते और उन्हें मजबूरन सुजानपुर का रुख करना पड़ता है। कहा कि एसबीआई की शाखा संधोल में खोली जाए।