फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासा कालेज ने मनाया 1

विज्ञापन
विज्ञापन
बासा कॉलेज के होनहारों को नवाजा
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
छात्रों ने गजल, पहाड़ी नाटी और कव्वाली से बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर (मंडी)। बासा कॉलेज ने 18वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दाड़लाघाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य अशोक अवस्थी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें मंच पर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सालाना गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में जिस प्रकार से मानवीय मूल्यों का ह्रास हो रहा है, उसमें बेहतर समाज के निर्माण की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ज्यादा है। मुख्य अतिथि ने शिक्षा क्षेत्र में किरणा, ज्योति, तुला, भानु वर्मा, यशपाल, सोमदत्त, मंजू, गुलशन कुमार, निखिल, हिमानी शर्मा, राकेश, टिकमा देवी, पर्नवंती, धर्मेंद्र, मनीष, नवीन, रोहिणी, दीया, बनीता, अंजू, बबली, चंद्रावती, दमयंती, राजेंद्र, यादविंद्र, टिकमराम, सेवकी देवी, दिव्या भारती, कृष्णा, लीला, बबीता, भानु, पुलकित, ललिता कुमारी, भाग्यश्री, प्रियंका, गीतांजलि, सपना, डिंपल, ठाकुर, मनीषा, रितिका शर्मा, कुलदीप राज और भानु प्रिया को पारितोषिक दिए गए। खेल क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्रों में मीरा, भूपेंद्र, उमेश, सुनीता, विकास, दीक्षा, रूप सिंह, दिनेश ठाकुर, बनीता, राकेश, फतेह राम, पवन कुमार, मनोज कुमार, हरीश चंद, कुलदीप, गोपाल, राजकुमार, गुरदेव, चंद्रावती, शालू, दिनेश, लखन, भारती, ज्ञाना देवी और भारती को सम्मान दिया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में तिलक राज, हुकमा देवी, निखिल, इशानी शर्मा, नेहा, दीपा, नीलम कुमारी, पूनम, ललित शर्मा, सरोज कुमार, अंजलि, कुलदीप, योगिंद्रा, सुनीता, बबली, प्रीति, प्रवीण, मनीष, महेंद्र, रामदेई, नितिन, मातुल शर्मा, कुलदीप राज, अंजना, ज्वाला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज के छात्रों ने गजल, पहाड़ी नाटियों और कव्वाली की प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. नेत्र वर्मा, केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष मनीषा, चैलचौक पंचायत के पूर्व प्रधान कन्हैया लाल समेत कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें