फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद स्कूल में चला खाप का कड़ा कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद स्कूल में नाटक से बांधा समां
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
डैहर (मंडी)। विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में एक भव्य नाट्य प्रस्तुत किया। इसमें विवेकानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत के हरियाणा राज्य में परंपरागत खाप यानी पंचायत के सख्त कानून और दंडों पर आधारित एक भव्य नाट्य का आयोजन किया गया। नाट्य का शीर्षक खाप था, जिसके तहत हरियाणा में कई पीढ़ियों से प्रचलित खाप यानी पंचायत प्रथा के सख्त नियमों और कानूनों का उल्लेख किया गया। नाट्य के शुरुआत में हरियाणा की एक खाप का दृश्य पेश किया जाता है। इसमें खाप के मुखिया अपने सुरक्षाबलों के साथ उपस्थित रहते हैं। जहां पर अंतर्जातीय विवाह करने और अपनी बिरादरी से बाहर शादी करने पर खाप की अदालत में दोषियों को मुखिया द्वारा गांव के चौराहे पर मौत की सजा सुनाई जाती है। नाट्य के सफल समापन पर उन्होंने लोगों की खूब वाहवाही और तालियां बटोरीं। विवेकानंद स्कूल की अध्यापिका टीजीटी मेडिकल सरिता शर्मा, छात्र-छात्राओं में शुभम, अनुज ठाकुर, विशाल, शबनम, अंकिता, राहुल, महिमा, श्रेया, साहिल, साक्षी ने नाट्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें