मंडी। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि तीन तलाक समाज के लिए कलंक था जो अब समाप्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक के खिलाफ अपना निर्णय सुनाया था, जिस पर अब लोकसभा ने भी मुहर लगाई है। तीन तलाक से कई परिवार उजड़ गए तथा मुस्लिम महिलाएं इससे अपने आप को असुरक्षित समझती थीं। हल्की सी नोक-झोंक होने पर उन्हें तीन तलाक का शिकार होना पड़ता था। लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बनाकर तीन तलाक को खत्म करने की बात कही थी। अब यह वायदा पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों को समान तवज्जो दे रहे हैं तथा मुस्लिम समुदाय की महिलाएं जो लंबे अरसे से तीन तलाक के चलते अत्याचार का शिकार हो रही थीं, उन्हें इस कलंक से मुक्ति दिलाई है। कुछ कट्टरपंथियों को यह फैसला हजम नहीं हो रहा है।