फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव समाज ने चौकीदारों को बंदूकें, मंदिरों के लिए सीसीटीवी मांगे

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शहर के बीचोंबीच सिटी चौकी से महज 20 मीटर और एसपी कार्यालय से 100 मीटर से कम दूरी पर मंदिर में चोरी होने पर सर्व देवता कमेटी ने चिंता प्रकट की है। कमेटी का कहना है कि यदि शहर के बीचोंबीच पुलिस की नाक तले ही धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं तो दूरदराज के क्षेत्रों का क्या होगा। जिले में दुर्गम क्षेत्रों में करोड़ों की धन संपदा देव कोठियों, भंडारों और झीलों में मौजूद है। ऐसे में यदि शहरों में ही चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है तो दुर्गम जगहों पर संपत्ति कैसे सुरक्षित होगी। इस सिलसिले में सर्व देवता सेवा समिति मंडी की आपात बैठक प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रशासन से मंदिरों में सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम के साथ चौकीदारों की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। बैठक में मंडी शहर के बीचोंबीच भुवनेश्वरी मंदिर में चोरी की वारदात को लेकर चिंता प्रकट की गई। अध्यक्ष पंडित शिवपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और विशेषकर मंडी जिले के कई मंदिरों में देवी देवताओं की लाखों-करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। इस संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सर्व देवता सेवा समिति की बैठक में यह सवाल किया गया कि मंदिरों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा अलार्म आदि की व्यवस्था करवाने में जिला प्रशासन देवता कमेटियों की मदद करे।
विज्ञापन


अपनी देखरेख में सीसीटीवी लगाए प्रशासन
सर्व देवता सेवा समिति ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सदियों पुराने देवी देवताओं के मंदिरों और अमूल्य धरोहरों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन अपनी देख रेख में सीसीटीवी कैमरे और अलर्ट अलार्म लगाने के लिए मदद करे। क्योंकि यह अपने आप में हाईटेक व्यवस्था है। जिसे मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों के लिए समझना मुश्किल है। समिति का तर्क है कि कुछ देवी-देवता इसका खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। उनकी प्रशासन की ओर से मदद की जानी चाहिए।

मंदिर के चौकीदारों को दी जाएं लाइसेंसी बंदूकें
सर्व देवता कमेटी ने देवताओं के कारदारों, कमेटियों, पुजारियों आदि से आग्रह किया है कि देवताओं की संपत्ति की सुरक्षा के लिए जो देवता संपन्न हैं, वे अपने स्तर पर इसकी व्यवस्था करें। वहीं देवता के मंदिरों और भंडारों में रात और दिन चौकीदारों की व्यवस्था करें। यह भी मांग की गई कि देवताओं के चौकीदारों को बंदूकों के लाइसेंस देने की व्यवस्था की जाए। जिससे समय आने पर वह मंदिरों की सुरक्षा कर सकें। सर्व देवता सेवा समिति ने एसपी मंडी से मांग की है कि जिलाभर के थाना-चौकियों में पुलिस को मंदिरों के आसपास रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में युद्ध कुमार शर्मा, भीम चंद सरोच मुख्य सलाहकार, लेखराज पटियाल, रेवती राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें