फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों विद्यार्थियों को लगेंगे खसरे के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डीसी संदीप कदम ने कहा कि मंडी जिले में खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान 30 अगस्त से आरंभ होगा। अभियान के तहत जिले के 2360 सरकारी, 437 निजी, जबकि 3 विषेष बच्चों के स्कूलों के 9 से 15 वर्ष के 2 लाख 67 हजार 495 बच्चों को लाया जाएगा। टीकाकरण मुफ्त होगा। यह जानकारी उन्होंने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले में 4 से 6 सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए नर्स, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा संबंधित कक्षा के अध्यापक की एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम की निगरानी में ही टीकाकरण किया जाएगा। डीसी ने शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएं, पंचायती राज संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को खसरा और रूबेला टीकाकरण के बारे में जागरूक करें। यह अभियान 30 अगस्त को जिला स्तर, उप मंडल स्तर तथा पंचायत स्तर पर एक साथ आरंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीआर शर्मा ने टीकाकरण अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जोगेंद्र ठाकुर, डॉ. अनुराधा शर्मा, समीर, अंजू बाला, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा केडी शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
सरौन के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
टिहरा (मंडी)। 2020 तक खसरा और रूबेला को जड़ से खत्म करने के स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरौन के जमा एक और दो के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से अवाहदेवी बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। स्वास्थ्य कार्यकर्ता निर्मल गुप्ता ने बताया कि 9 माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए यह टीका जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एच सी पठानिया, आशा वर्कर लता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें