फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल रती में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा, सफाई व्यवस्था भी होगी दुरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। सिविल अस्पताल रत्ती अब सीसीटीवी से लैस होगा। अस्पताल में आउटसोर्स आधार पर सफाई कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इससे सफाई व्यवस्था भी अस्पताल में चाक चौबंद होगी। वहीं, अस्पताल में जेनरेटर की सुविधा भी मिलेगी। उपमंडल के नागरिक अस्पताल रत्ती में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाशा चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कृतसंकल्प है और लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रत्ती अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। रत्ती अस्पताल में 68 लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति के माध्यम से नागरिक अस्पताल रत्ती में सीसीटीवी, बिजली आपूर्ति के लिए एक जनरेटर, एक कंप्यूटर तथा आउटसोर्स आधार पर सफाई कर्मचारी भी रखे जाएंगे। रत्ती अस्पताल को नागरिक अस्पताल का दर्जा प्रदान किया गया है और उसी आधार पर सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अस्पताल परिसर में शोरगुल न करें, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चिकित्सकों को निर्देश दिए कि भंगरोटू में वृद्ध आश्रम में प्रतिमाह 26 तारीख तथा बाल आश्रम में 28 तारीख को रूटीन चेकअप करें। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी ना. बल्ह संजीव धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा देशराज शर्मा ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती पुष्प राज ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला परिषद सदस्य रजनी नाइक, सदस्य सचिव रोगी कल्याण समिति डॉ. आरडी आनंद, बीडीओ बल्ह राजकुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रकाश चंद वर्मा सहित रोगी कल्याण समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें