फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 17 विद्यार्थियों ने पास की सैनिक स्कूल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। आरके इंटरनेशनल स्कूल सरकाघाट के 17 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल 20 विद्यार्थियों में से 16 ने कक्षा 6 के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, 1 विद्यार्थी ने कक्षा 9 की कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र ओजस ने 300 में से 241 अंक प्राप्त कर संस्थान में टॉप किया है। इसमें कक्षा 6वीं के लिए ओजस, विवान ठाकुर, शौर्य ठाकुर, शनाया बनयाल, काशनी राजपूत, सानिध्य चंदेल, रेयांश चंदेल, अजत ठाकुर, आरव रांगड़ा, आर्यन, आदर्श कौंडल, लक्षिता, सानिध्या, अनन्या, स्वागत भाटिया एवं अनन्या शामिल हैं। कक्षा 9वीं के लिए अर्नव कटारिया ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें