फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति सराज ने भांग की खेती को मंजूरी देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विस क्षेत्र की पंचायत समिति सराज ने भांग की खेती को लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार से इस खेती को मंजूरी देने की मांग उठाई है। सीएम के गृह जिला में जिला परिषद के बाद बीडीसी सराज ने सदन में भांग की खेती को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। बीडीसी की वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बालीचौकी में बैठक हुई। बैठक में खलवाहन वार्ड के सदस्य संगत राम ने सदन में भांग की खेती को लेकर प्रस्ताव रखा। इसको बीडीसी सराज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करने की सहमति जताई। बीसीडी चेयरमैन सराज अमर सिंह ने बताया कि सराज समेत प्रदेश में लोग रियासतकाल से भांग के रेशों से अनेक उत्पाद तैयार करते हैं। प्रदेश के मंदिरों में भांग के रेशों से तैयार होने वाली पुहला को पवित्र माना जाता है। इसकी खेती को हिमाचल में भांग के नशे का प्रचलन बढ़ने से निषेध कर दिया था। बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि बेरोजगारों के लिए इसकी खेती स्वरोजगार दे सकती है। इससे सरकार जल्द से जल्द प्रदेश में भांग की खेती को शुरू करने की अधिसूचना जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें