फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेने का उत्साह, पैदल तक पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शिरकत की। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं पहुंची। सुबह से ही महिलाओं का यहां पर आना शुरू हो गया था। महिलाएं दूर-दूर से बसों, निजी गाड़ियों और पैदल चलकर भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थी। मंडी और अन्य जिलों से आई ग्रामीण और शहरों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान दर्शकों को अपराजिता के तहत प्रदेश और देश में करवाए जा रहे विभिन्न आयोजनों के बारे में वीडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लघु नाटक से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। विजय मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण से माहौल को भक्तिमय बना दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू की छात्राओं ने वंदे मातरम् पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

...........
‘मैं अपराजिता हूं’ से लूटी वाहवाही
अपराजिता कार्यक्रम में विजय मेमोरियल कॉलेज की छात्राओं ने ‘मैं अपराजिता हूं, मैं स्वावलंबी हूं’ पर एक लघु नाटक की प्रस्तुति दी। इसमें संदेश दिया गया कि किस प्रकार से समाज में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें यह भी बताया गया कि महिलाएं चाहे तो कुछ भी कर सकती हैैं।
...
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एएसपी पुनीत रघु, जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अंजना रावत, नगर परिषद अध्यक्ष लता कुमारी, प्रियंता शर्मा सहित कई अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें