करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेबन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक हीरालाल ने शिरकत की। प्रधानाचार्य कर्म चंद चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विधायक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कर्म चंद चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। छात्राओं ने पहाड़ी गीतों पर बेहतरीन नृत्य किया। मुख्यातिथि हीरा लाल ने पाठशाला के सभी होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें मृदुल चौहान, साहिल, पूजा देवी, प्रियंका, मधुबाला, आंचल, हिमांशु मेहता, करिश्मा, अदिति आदि प्रमुख रहे। पाठशाला के जगमोहन को बेस्ट ब्वॉय और पूजा ठाकुर को बेेस्ट गर्ल का खिताब दिया गया। जिलास्तर पर वित्तीय साक्षरता में अव्वल रही मीनाक्षी को भी पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव कमल ठाकुर, बीडीसी सदस्य खेम राज, एसएमसी अध्यक्ष मीना राम, विशन दास, कौल सिंह आदि उपस्थित रहे।