मेधावियों ने उत्साह, धैर्य और लगन से
दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा
आईटीआई में पहुंचे मंडी समेत, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर से होनहार
परीक्षा देने पहुंचे बच्चों में दिखी सफल होने की चाह
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। आईटीआई मंडी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेधावियों के लिए चलाई गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में होनहारों छात्रों का उत्साह, धैर्य और लगन देखने को मिली। मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों से परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में अमर उजाला के इस प्रयास में सफल होने की चाह दिखी।
9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के होनहारों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। आईटीआई मंडी में पहुंचे होनहारों ने कहा कि अमर उजाला ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है। जबकि यह परीक्षा सिर्फ छात्रवृत्ति की परीक्षा न होकर अपनी क्षमता के आकलन का एक बेहतरीन माध्यम है। परीक्षा में आए प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थियों ने कहा कि जो आज तक पढ़ा था और रोजमर्रा के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर आधारित प्रश्न ही पूछे गए थे।
सभी प्रश्नों को हल करने का किया प्रयास : शिवानी
मंडी की शिवानी ने कहा कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया गया। उम्मीद है, परिणाम उम्मीद के मुताबिक ही होगा। यह मेरे लिए नया अनुभव था।
अमर उजाला की सराहनीय पहल : मनुपमा
बिलासपुर की छात्रा मनुपमा ने कहा कि अमर उजाला की मेधावियों कोआगे बढ़ने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह की योजना से मेधावी अपने बूते पढ़ाई का खर्च वहन कर सकते है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी तैयार ी: हंसा
मंडी की हंसा ने कहा कि पहली बार छात्रवृत्ति की परीक्षा देने का अनुभव अच्छा रहा। सभी प्रश्न हल करने का पूरा प्रयास किया है। इससे मालूम पड़ा कि प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्या पढ़ना चाहिए।
हर प्रश्न का सोच समझ कर दिया जवाब : वैष्णवी
मंडी जिला की वैष्णवी ने कहा कि अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने की दिल से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई है। इसके हर प्रश्न का सोच समझ कर जवाब दिया है। परीक्षा में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
प्रेरणा योग्य परीक्षा : निशा
कुल्लू की निशा का कहना है कि अमर उजाला की ओर से करवाई गई यह छात्रवृत्ति परीक्षा एक सराहनीय पहल है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की अच्छी प्ररेणा मिलेगी और अन्य परीक्षा में भी सहयोग मिलेगा।
क्षमता के आकलन का बेहतरीन माध्यम: साहिल
कुल्लू निवासी साहिल ने कहा कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा अपनी क्षमता के आकलन का एक बेहतरीन माध्यम है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्ररेणा मिलेेगी।
भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
कुल्लू की तनिशा ने कहा कि अमर उजाला का यह कदम बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्ररेणा देता है। इसे अपना आंकलन करने का भी मौका मिला है।
अन्य परीक्षा देने की भी मिली प्रेरणा: आंचल
सरकाघाट की आंचल ने कहा कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा देने से अन्य परीक्षा देने की प्रेरणा हासिल हुई है। इस परीक्षा के देने से एक नया अनुभव मिला है।