धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज मैदान में मैराथन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम मनफूल सिंह ने की। मैराथन में कॉलेज सहित सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मैराथन में अनिल कुमार प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय और दिनेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यवाहक एसडीएम मनफूल सिंह ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मैराथन में भाग लेने वाले बच्चों में शिल्पा, जसप्रीत, अंजना, मोनिका, दिनेश, अनिल कुमार, सुनील कुमार, काकू, विशाल, अंकित, मधुबाला, आदित्य, राजेश, अमन, भारतभूषण, अच्छर सिंह, गौरव ठाकुर, नीरज ठाकुर, अभिषेक चौहान, रिशव चौहान, रोहित कटवाल, राहूल, अक्षय ठाकुर, निखिल ठाकुर, आदित्य ठाकुर, सचिन ठाकुर, हन्नी ठाकुर, विकास ठाकुर, आर्यन, अखिल ठाकुर, सुनील, रोहित, आर्यन, यशवीर, करण आदि शामिल रहे।