फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से आया मलबा कलखर-ऊना सुपरहाइवे रहा बंद

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रिवालसर (मंडी)। रिवालसर और आस पास के क्षेत्रों में सोमवार रात्रि हुई भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह ल्हासे गिरने और डंगे धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। रिवालसर-मंडी, रिवालसर- घियुंधार, सिध्याणी- रिवालसर -कलखर वाया ढलवाण जाहू रोड और रिवालसर-दुर्गापुर आदि सड़कों पर कई जगह मलबा आ गया। इन्हें हटाने में लोक निर्माण विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते यातायात कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध रहा। वहीं, ढलवाण के पास पहाड़ी दरकने से गिरे मलबे के कारण कलखर-जाहू-ऊना सुपर हाइवे सोमवार रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक बाधित रहा। यातायात को वाया पटड़ीघाट होकर गुजरना पड़ा। इससे यात्रियों और चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग मंडल सरकाघाट के बलद्वाड़ा के कनिष्ठ अभियंता नीलम कुमार ने कहा कि अवरुद्ध सड़कों को बहाल कर दिया गया है। कहा कि विभाग की मशीनरी अभी भी कुछ सड़कों से मलबा हटाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें