फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में शास्त्रीय संगीत के फनकार होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों से सराबोर हो गई है। संगीत कला निकेतन संस्था की ओर से मंडी शहर में पहली बार संगीत की कार्यशाला शुरू की गई है। इसमें देश के नामी गायक और संगीतकार नवोदित कलाकारों के हुनर को निखारने का प्रयास कर रहे हैं। कलाकारों में आत्म विश्वास का संचार किया जाएगा ताकि वे अपने अंदर की झिझक को दूर कर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। संगीत कार्यशाला का आगाज सोमवार को नामधारी गुरुद्वारा स्कूल बाजार में अरदास के साथ हुआ। कार्यशाला में पहुंचे मशहूर लोक एवं गजल गायक पीयूष राज का कहना है कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के बावजूद लोकगीत धीरे-धीरे लुप्तप्राय: हो रहे हैं। चंबा का कुंजड़ी-मल्हार, मंडी के छिंजगीत और बारामासा, सोलन का गिद्दा, सिरमौर, कुल्लू और शिमला की पारंपरिक नाटियों की जगह पर कंपोजिशन पेश की जा रही है। संगीतकार बालकृष्ण शर्मा का कहना है कि वह किसी एक राग पर भजन और कोई गीत तैयार करवाएंगे। इस चार दिवसीय संगीत कार्यशाला में देश के जाने-माने संगीत गुरु नवोदित कलाकारों को संगीत के गुर सिखाएंगे। इनमें संगीतकार बालकृष्ण शर्मा, गजल गायक पीयूष राज, इफोरिया ग्रुप के तबला वादक प्रशांत त्रिवेदी, साइड रिदम तकनीशियन राकेश भारद्वाज, सरोद वादक दीपक गौतम, राजन मंजू और दीपक मट्टू अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक इंदिरा मार्केट व्यापारी यूनियन के प्रधान भगवंत सिंह एवं दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में करीब 40 से अधिक नवोदित कलाकार प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें