फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव शैटीनाग के आशीर्वाद से बना सीएम :जयराम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुुनाग (मंडी)। सीएम बनने के बाद शाटाधार पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उसी मंच से गरजे जिस मंच पर एक वर्ष पहले कुछ कांग्रेसियों ने भरी जनसभा में उनकी अनदेखी की थी। इस टीस को जयराम सीएम बनने के बाद भी भुला नहीं पाए। मंगलवार को शैटीनाग मंदिर की प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पहुंचे सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब इस मंच पर उन्हें अपमानित किया तो उन्होंने इसे चुनौती की तरह लिया। अपमान के घूंट को पीकर देव शैटीनाग के आशीर्वाद से वह सीएम बने।
विज्ञापन

गत वर्ष देव शैटीनाग के होम के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के बैनर तले सजे मंच पर उन्हें आने का न्योता मिला। लेकिन, मंच पर कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई और बोलने तक का मौका नहीं दिया। हालांकि, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें शाबाशी देकर मंच पर बोलने का मौका दिया था। एक वर्ष बाद जब सीएम बनकर जयराम शाटाधार पहुंचे तो उन्होंने पुरानी यादें ताजा कीं। वह उसी मंच पर गरजे जिस मंच पर कांग्रेसियों ने उन्हें खूब तंज कसे थे। वह शाटाधार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सराज की जनता ने लगातार 20 सालों से उनमें विश्वास दिखाया है। शाटाधार और सपैहणीधार को एक करोड़ से ईको पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और इसके लिए उन्होंने एक करोड़ की राशि स्वीकृत की है। पर्यटकों की सुविधा के लिए टेंट, कुटीर, हट तथा हट्स का निर्माण किया जाएगा। यहां पर पैराग्लाडिंग के लिए साइट विकसित करने की घोषणा भी की। क्षेत्र में पेयजल की जरूरत को देखते हुए आईपीएच विभाग को बड़ी योजना तैयार करने निर्देश भी जारी किए।

थाटा को पीएचसी, शाटाधार को देवसदन की सौगात

थुनाग/जंजैहली (मंडी)। सीएम जयराम ठाकुर ने शाटाधार में क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगातें दी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जोगीपत्थर में चारदीवारी के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, क्षेत्र की छह ग्रामीण सड़कों के लिए 10-10 लाख रुपये, थाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, शाटाधार में देव सदन के निर्माण के लिए 10 लाख प्रदान करने की घोषणाएं की। उन्होंने सोमनाचन-शैटागलू-च्यूणी सड़क को मुख्य जिला सड़क में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। 75 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तार तथा इसे पक्का करने के कार्य के लिए सीआरएफ के अंतर्गत 26 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शाटाधार मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने राज्य को मंडी जिले से पहला मुख्यमंत्री देने के लिए सराज के लोगों का धन्यवाद किया। वर्तमान सरकार ने गरीब लोगों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। देव शैटीनाग के कारदार हेमराज ने मुख्यमंत्री तथा अन्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगें भी रखीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, मंडी के उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, सराज भाजपा मंडला अध्यक्ष शेर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें