मंडी। केंद्रीय विद्यालय खलियार मंडी में वीरवार को पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह 2018 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने दीप प्रज्वलन से किया। विद्यालय की प्राचार्य संगीता शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने भारत के विविध लोकनृत्यों को पेश कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगों की छटा बिखेरी। स्कूल के प्राथमिक विभाग के छात्रों ने जंगल नृत्य से विलुप्त हो रहे वन्य जीवों तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नृत्य सराहनीय रहा। इसके अलावा कव्वाली पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोहा। विद्यालय की प्राचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें स्कूल की उपलब्धियों का बखान किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर आयोजित विविध प्रतिस्पर्धाओं में एक भारत श्रेष्ठ भारत सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में क्लस्टर स्तरीय 21 प्रतियोगिताओं में 13 प्रतिस्पर्धाओं में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो में विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने मास्टर शुभम को राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 5000 रुपये इनाम के रूप में देकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। मुख्यातिथि ने विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वालों में मेधावी ऐश्वर्य, हरकौर, दीप्ति, अविरल पठानिया, ईशा ठाकुर, मोक्षिका, रतन सिंह, खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर शिवम शर्मा, कमलेश, संजना, आयुषि, निखिल, हर्षित, सुरेश, सीमा, कशिश, सताक्षी, अक्षत, शिवांश, मुस्कान, भारत आदि शामिल रहे।