फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, महिला की मौत, पति-बेटा गंभीर घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर/रोहांडा (मंडी)। सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर शुक्रवार सुबह रोहांड़ा क्षेत्र में कुपडीधार के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि, महिला का पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के शनौरी गांव निवासी यशपाल (52) अपनी पत्नी मधु बाला (48) और बेटे अविनाश (24) के साथ एक समारोह में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह सुंदरनगर की रोहांडा पंचायत के कुपड़ीधार के निकट पहुंचे तो उनकी कार (एचपी06ए/7010) अनियंत्रित हो गई और करीब 500 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला मधु बाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति यशपाल व बेटी अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांड़ा भेजा गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल सुंदरनगर रेफर कर दिया गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया है। इधर, एसडीएम राहुल चौहान ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें