फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से ईसीएचएस तक चलाई जाए एचआरटीसी की इलैक्ट्रिक टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड से ईसीएचएस तक चले इलेक्ट्रिक टैक्सी
विज्ञापन

सैनिक लीग की बैठक में उठाई मांग
लंबित समस्याओं पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सैनिक लीग सदर इकाई की बैठक सैनिक कल्याण केंद्र के प्रांगण में अध्यक्ष सूबेदार शेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कैप्टन डीडी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में पूर्व सैनिकों सहित वीर नारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित सैनिक लीग सदर इकाई के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सरकार से मांग की है कि ईसीएचएस (सैनिक अस्पताल) बिंद्रावणी के लिए मंडी बस स्टैंड से ट्रांसपोर्ट टैक्सी सेवा शुरू की जाए। लीग के अध्यक्ष सूबेदार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ऑटो चालक ईसीएचएस तक भारी किराया वसूलते हैं। वहीं, बसें भी इस स्थान पर रुकती नहीं हैं। इसके चलते पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सैनिक लीग सरकार से मांग करती है कि मंडी शहर में जो इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू की गई है, उसके तहत बस स्टैंड से बिंद्रावणी तक ट्रांसपोर्ट टैक्सी चलाई जाए। उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया। लीग की अगली बैठक 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बैठक में सैनिक लीग के जिला सचिव बहादुर सिंह, सदर सचिव तेज राम, महिला विंग की प्रधान शीला देवी सहित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें