फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष सुमन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमन ठाकुर को एसडीएम सदर मंडी डॉ. मदन कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सुमन ठाकुर ने पार्षदों, दोनों राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्थानीय विधायक व बहुउद्देशीय योजनाएं व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंडी नगर परिषद को बिना किसी भेदभाव से चहुमुखी विकास करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। इस ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि वाले शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था और हर गली मुहल्ले में स्ट्रीट लाइट से शहर जगमगाता रहे, ऐसी मेरी प्राथमिकता रहेगी। नगर परिषद अध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत योजना इस शहर के लिए मंजूर हो, इसके अलावा स्कोहडी खड्ड का चैनलाइजेशन कर उस पर स्लैब डाल कर पार्किंग स्थल बनाना तथा वहां पर रेहड़ी-फड़ी मार्केट स्थापित करना भी प्राथमिकता रहेगा। साथ में नगर परिषद कार्यालय के भवन को सरकार की ओर से मंजूरी दिलवा कर उसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष और पार्षद नीलम शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सिमरनजीत कौर, नेहा कुमारी, पुष्पराज कात्यायन, जितेंद्र शर्मा, माधुरी कपूर, निर्मला शर्मा, उर्मिला शर्मा, बंसी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें