फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की रोशनी न होते हुए भी प्रेरणास्रोत बनीं हैं पायल 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में बुधवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सारेगामापा लिटिल चैंप पायल को विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया। जिसने अपनी सुरीली आवाज से सभी को चकित कर दिया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बताया कि स्कूली बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के बाद लिटिल चैंप सारेगामापा की बाल गायिका कुमारी पायल को बतौर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया ताकि, इस बहाने बच्चों को उनसे मिलने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिल सके। स्कूली बच्चों और स्कूल प्रबंधन ने उनका तालियों से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पायल जो आंखों की रोशनी न होते हुए भी किसी भी स्पर्धा में किसी से कम नहीं है। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में पहुंची पायल ने अपनी मधुर आवाज में अनेक गीत सुना कर विद्यालय के वातावरण को संगीतमय बना दिया। पायल ने कुछ समय विद्यालय के बच्चों के साथ बिताया। प्रधानाचार्य के एस गुलेरिया ने पायल को आशीर्वाद देते हुए स्कूल की तरफ से एक स्मृति चिन्ह और 5100 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे और प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें