करसोग (मंडी)। रोजगार उप कार्यालय करसोग में सुरक्षा कर्मियों व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए 16 जून को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। रोजगार उप कार्यालय करसोग के प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि यह साक्षात्कार निजी कंपनी की ओर से लिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उससे अधिक हो, आवेदक की आयु 19-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक की शारीरिक लंबाई 168 सेमी व उससे अधिक और भार 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित आवेदकों को हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ में नियुक्ति दी जा सकती है। उन्होंने सभी आवेदकों को सूचित किया कि 16 जून सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित रोजगार उप कार्यालय करसोग में साक्षात्कार के लिए पहुंचे।