फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमेश और तमिलनाडु पुलिस में बराबरी पर छूटा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। 48वीं अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंडी के पड्डल मैदान में दशमेश फुटबाल क्लब नवांशहर एवं तमिलनाडु पुलिस के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, मगर कोई भी टीम गोल पोस्ट नहीं कर सकी।
विज्ञापन

अंत तक मुकाबला गोल रहित रहा। खेल के 60वें मिनट में रेफरी सुभाष ने नवांशहर के खिलाड़ी सन्नी को यलो कार्ड दिखाया। 70वें मिनट में तमिलनाडु पुलिस के खिलाड़ी वेतांत को भी खतरनाक तरीके से खेलने पर यलो कार्ड दिखाया गया। नाकआउट कम लीग आधार पर हो रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर बाद पौने तीन बजे आर्टलरी सेंटर हैदराबाद और ट्राइफंस फुटबाल क्लब मंडी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम को पांच बजे सुदेवा फुटबाल क्लब दिल्ली और दशमेश फुटबाल क्लब नवांशहर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें