फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवलिंग की पूजा के बाद श्रद्धालु अमरनाथ के लिए रवाना
विज्ञापन

बुधवार सुबह पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंचेगा दल
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बम-बम-भोले के जयघोष के साथ जोगिंद्रनगर से श्रद्धालुओं के दो दल बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश के साथ लगते राज्य जम्मू कश्मीर के पहलगांव होते हुए श्रद्धालुओं का यह जत्था बुधवार सुबह पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचेगा। प्रदेश के हजारों शिवभक्तों का पंजीकरण इस बार भी अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ है। खराब मौसम में भी श्रद्धालुओं का बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए उत्साह देखते ही बन रहा है। जोगिंद्रनगर से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले शिवभक्तों ने शहर की आरंभ सीमा लक्ष्मी में स्थापित शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए हुंकार भरी। बम-बम-भोले के जयघोष से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों ने सहसम्मान रवाना किया।
विज्ञापन

20वीं बार यात्रा करेंगे जोगिंद्रनगर के समीर
बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के शिवलिंग के दर्शन हेतु जोगिंद्रनगर के युवा समीर शर्मा का अलग रूझान देखने को मिला है। बीते 19 वर्षों से बाबा अमरनाथ की यात्रा करने के बाद वह इस बार अपनी 20वीं अमरनाथ यात्रा पूरी करने के लिए रवाना हुए हैं। बतौर साधारण व्यवसाय कर अपनी और अपने परिवार की आजीविका कमा रहे समीर शर्मा का अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए लगाए जा रहे लंगर के लिए भी धनराशि लंबे अरसे से जुटाई जा रही है। इस बार भी समीर शर्मा ने आर्थिक तौर पर लंगर के लिए राशि जुटाई है, जिसे अमरनाथ यात्रा के दौरान लगे लंगरों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें