फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की लापरवाही और जिला की खस्ताहाल सड़कें लील रही मासूम जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला की खस्ताहाल सड़कें और चालकों की लापरवाही मासूम जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। वहीं, ऊंचाई वाली सड़कों पर पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं होने से भी हादसों में इजाफा हो रहा है। मात्र दो दिनों में हुए हादसों में चालकों की लापरवाही सामने आई है। सुंदरनगर के हराबाग में शनिवार को हुए ओवरटेक करते हुए कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। इससे सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों में हुए दो हादसों में 19 लोग जख्मी हुए तो दो ने दम तोड़ दिया है।
वहीं, पराशर में हुए हादसे में भी चालक की लापरवाही सामने आई है। यहां पर चालक गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर स्वयं उतर गया और गाड़ी अचानक नीचे गिर गई। इसमें भी चालक की लापरवाही मासूम समेत दो जानें ले गई। अगर चालक ने लापरवाही नहीं की होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। इसके साथ ही पराशर को जाने वाली इस ऊंचाई वाली सड़क पर बहुत कम स्थानों पर ही क्रैश बैरियर और पैरापिट लगे हैं। ऐसे में चालक की जरा सी भी लापरवाही कई जिंदगियों को तबाह कर सकती है। इसके अलावा जिला के पहाड़ी इलाकों की खस्ताहाल सड़कें हर समय हादसों को न्योता दे रही हैं। कुछ सड़कों बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जबकि कई सड़कों के डंगे मरम्मत नहीं होने के कारण कभी भी गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें