फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर कॉलेज में बीबीए और बीसीए में एक भी दाखिला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में बीबीए-बीसीए में एक भी दाखिला नहीं
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में इस वर्ष अब तक कुल 336 बच्चों ने कॉलेज में दाखिला लिया है। यहां कॉलेज की ओर से बीबीए और बीसीए की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं, लेकिन अभी तक किसी भी छात्र-छात्रा ने इन विषयों में दाखिला नहीं लिया है। कॉलेज में अब तक जो दाखिले हुए हैं, उनमें प्रथम वर्ष में 94 विद्यार्थियों, द्वितीय वर्ष में 133 और पांचवें सत्र के लिए 109 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें भी लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा हैं। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के प्राचार्य रिखी राम कौंडल ने बताया कि अब तक कुल 336 बच्चों ने दाखिला लिया है और बीबीए बीसीए में अभी तक एक भी छात्र-छात्रा ने दाखिला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र-छात्रा बीबीए-बीसीए में दाखिला लेना चाहता है, वह महाविद्यालय में दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें