फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी समन्वय से करें कार्य: जवाहर ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधि और अफसर समन्वय से करें काम : जवाहर
विज्ञापन

पधर (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की त्रैमासिक बैठक पंचायत समिति पधर के सभागार में स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार की ओर से लागू की गई योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ऐसी बैठकों में व्यक्तिगत रूप से भाग लें, जिससे आपस में संवाद स्थापित कर बैठक में उठाए गए मुद्दों पर तुरंत फैसला लिया जा सके। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के मुद्दों पर सभी सदस्यों और अधिकारियों से गहनता से विचार-विमर्श किया और विकास कार्यों को तुरंत गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में हिमकेयर योजना के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने पंचायत समिति हॉल में माइक व्यवस्था के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष अबिकल शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कपूर चंद, जिला परिषद सदस्य सूरज प्रकाश, कली राम, खंड विकास अधिकारी विद्या देवी, द्रंग पंचायत समिति के समस्त सदस्य और उपमंडल स्तरीय सभी विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें