फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली टूरिजम फेस्टिवल में होगा पर्यटन विकास पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थुनाग/जंजैहली (मंडी)। जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन इस बार 11 से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के सैलानियों के साथ ही देश भर से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी एजेंसियां और ट्रेवल एजेंटों के आने की उम्मीद है, जो क्षेत्र में पर्यटन विकास पर मंथन करेंगे। यह जानकारी जंजैहली में आयोजित बैठक में सराज के एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने दी। बैठक में उपमंडल के विभिन्न सरकारी अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि इस बार जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल में टूरिज्म एजेंसियां और ट्रेवल एजेंट की मीट चार से लेकर छह जुलाई तक आयोजित की जा रही है। इसमें आने वाले टूरिज्म एजेंट और सैलानियों को जंजैहली के मशहूर शिकारी देवी, शैटाधार और कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद जंजैहली में देश-विदेश के सैलानियों की आसान पहुंच और आमद को बढ़ाना है। इन्हीं सैलानियों के जरिए सराज के प्राकृतिक सौंदर्य के चर्चे देश-विदेश में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कारोबारियों को मिलता है रोजगार
जंजैहली में हिमाचल के सभी जिलों से सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन जब देश-विदेश से किसी स्थान पर सैलानी आते हैं, तो वे लंबे समय तक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। ऐसे प्रयासों से जहां स्थानीय होटल कारोबारियों को रोजगार मिलता है वहीं, इलाके के कई बेरोजगारों और अन्यों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के साधन विकसित होते हैं। इससे उस इलाके की आर्थिकी भी मजबूत होती है और विकास भी होता है। उन्होंने सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों से इस टूरिज्म मीट को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि इस टूरिज्म मीट में दिल्ली, चंडीगढ़, रायपुर और भोपाल से टूरिज्म एजेंसियां और ट्रेवल एजेंट पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के नामी पर्यटन संगठन तिपती भी इस मीट में आने को उत्सुक है। एसडीएम ने उम्मीद जताई कि इन्हीं एजेंटों और एजेंसी के जरिए सराज का पर्यटन आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें