फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़ने से पाई मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दिशा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चौंतड़ा के दो छात्र टॉप टेन में शामिल हो गए हैं। स्कूल के निदेशक पमल चौहान ने बताया कि जमा दो की विज्ञान संकाय की परीक्षा में स्कूल के छात्र सचिन ने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए थे, परंतु परिणाम से संतुष्ट न होने पर छात्र ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। इसमें सचिन के दो अंक बढ़ने से कुल 483 अंक हो गए। इससे वह प्रथम दस (मेरिट सूची) में शामिल हुआ है और 10वां स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र हर्षित ठाकुर ने परीक्षा में 677 अंक प्राप्त किए थे। उसने पुनर्मूल्यांकन करवाया और 13 अंक बढ़े। इससे उसके 690 अंक हो जाने से प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें