मंडी। सरस्वती विद्या मंदिरों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर अरठी में हुई। इसमें 6 विद्यालयों के 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल अध्यक्ष राजकमल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह खेलें तीन वर्गों में करवाई गईं। किशोर वर्ग चेस प्रतियोगिता में कोटली और कैरम में रिवालसर विजयी रहा। बाल वर्ग में कबड्डी में रिवालसर, चेस में कोटली, कैरम में कोटली विजयी रहा। शिशु वर्ग में कबड्डी में कटौला विजयी रहा। छात्राओं में बाल वर्ग कैरम में कोटली और बैडमिंटन में रिवालसर विजयी रहा। शिशु वर्ग दौड़ में सुमित, मिलन, दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में विनित, अक्ष, हिमांशु, अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में खुशहाल, मुकेश, अंकित, कुशल, पुनीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दाऊद, तनुज, कुशल ने प्रथम स्थान जबकि निवेदिता, स्नेहा, पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मन्नत, सोनिका, अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हेम चंद खशिया, विजय कुमार, कंचन मल्होत्रा, प्रोमिला उपस्थित रहे। जिलास्तर की प्रतियोगिता 22 जून से थुनाग में होगी।
000