फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगणा व्यापार मंडल को स्वच्छता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रेरणा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगणा (मंडी)। ऐतिहासिक नगरी पांगणा के व्यापार मंडल के नाम एक नया अध्याय जुड़ गया है। खंड स्तर पर व्यापार मंडल पांगणा को स्वच्छता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार व्यापार मंडल पांगणा के समाजसेवी युवा प्रधान सुमित गुप्ता को खंड प्रशासन ने पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर से प्रदान करवाया। यह सम्मान व्यापार मंडल के क्षेत्र में पांगणा, करसोग, मंडी ही नहीं अपितु प्रदेश और देश के व्यापारियों की प्रेरणा के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। सुुमित गुप्ता ने बताया कि खंड स्तर पर व्यापार मंडल पांगणा को स्वच्छता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रेरणा पुरस्कार मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। व्यापार मंडल पांगणा के उपप्रधान मनोज शर्मा, सहसचिव इंद्रराज शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश महाजन, वरिष्ठ सदस्य गौरव चौहान, पंकज, बसंत जोशी, टिक्कम गुप्ता सहित सभी व्यापारी वर्ग ने व्यापार मंडल को स्वच्छता प्रेरणा पुरस्कार प्रदान करने के लिए खंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें