फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसे स्कूल मलोह ने जीती खो-खो की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सीसे स्कूल महादेव में आयोजित सुंदरनगर जोन के लड़कों की खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को खो-खो में सीसे स्कूल मलोह ने सीसे स्कूल चाह का डोहरा को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की है। वॉलीबाल में सीसे स्कूल महादेव, सीसे स्कूल बाल सुंदरनगर एवं एंजेल पब्लिक स्कूल की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। कबड्डी में सीसे स्कूल महादेव, विश्व भारती मॉडल स्कूल, महावीर पब्लिक स्कूल और डैहर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बैडमिंटन में एंजल पब्लिक स्कूल और सीसे स्कूल ध्वाल की टीम क्वार्टर फाइनल जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन सोमवार 17 जून को होगा। समापन पर निदेशक परिवहन निगम ओम प्रकाश नायक बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें