महिला को कार ने मारी टक्कर, घायल
नेरचौक (मंडी)। नरेचौक में सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दी है। हादसे में महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चांदे राम पुत्र पार्वतू राम निवासी रामपुर डाकघर गाड़ागुशैणी तहसील बालीचौकी मंगलवार को अपनी पत्नी को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज नेरचौक लाया था। इस दौरान शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ सड़क को पार कर रहा था। उसी बीच नेरचौक की तरफ से तेजरफ्तार से आई एक कार ने शिकायतकर्ता की पत्नी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी मंडी गरदेव चंद शर्मा ने की है।