फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में सरेआम उड़ाई जा रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे रहते हैं कूड़े-कचरे के ढेर
करोड़ों की भूमिगत डस्टबिन योजना भी हो रही फ्लॉप
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। स्वच्छता को लेकर समय-समय पर नगर परिषद, प्रदेश सरकार और बीबीएमबी की ओर से कार्यक्रम भले ही आयोजित किए जाते रहे हों, लेकिन धरातल पर स्वच्छता अभियान की लौ अभी तक भी नहीं पहुंच पाई है। जिन संस्थाओं पर समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का जिम्मा हो, वही अगर इसको लेकर लापरवाही बरतेगी तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। नगर परिषद सुंदरनगर में स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के दौरान स्वच्छता के बड़े-बड़े पाठ पढ़ाए जाते हैं लेकिन, यह सभी महज औपचारिकता और दिखावे के लिए रह गया है। जबकि, शहर मेें स्वच्छता को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं लेकिन, नियमित तौर पर इनकी सफाई नहीं की जाती है।
नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष के गृह वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी के हमेशा ढेर लगे रहते हैं। बीबीएमबी प्रबंधन के जलाशय किनारे और धनोटू तक नहर किनारे कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। यहां बीबीएमबी के स्वच्छता पखवाड़े का कोई असर नहीं दिख रहा है। हैरानी यह है कि प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में नगर परिषद के कर्मचारी भी सफाई करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों से गंदगी नहीं हट रही है। कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुंदरनगर अशोक शर्मा ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है। डस्टबिन के साथ घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना भी लोगों के लिए नगर परिषद की ओर से चलाई गई है। लोगों से अपील है कि वे खुले में कूड़ा न फेंकें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 40 स्थानों पर लगे हैं भूमिगत डस्टबिन
सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र को खुला कूड़ा मुक्त करने के मकसद से नगर परिषद की ओर से शहर में 40 चिन्हित स्थानों पर करीब साढे़ चार करोड़ की लागत से भूमिगत डस्टबिन स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही घर-घर से ट्रैक्टर के माध्यम से भी कूड़ा उठाया जाता है। लेकिन, इसके बावजूद कई लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर तो डस्टबिन लोगों की पहुंच में हैं, लेकिन कई स्थानों पर इन्हें पहुंच से दूर स्थापित किया गया है ऐसे में लोग खुले में कूड़ा फेंक कर अपने क्षेत्र में अपने आप भी गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें