फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट रथ शैली में देवी अंबिका कथवाड़ी को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 5 रथ शैलियों के लिए आयोजित की गई। इसमें चरपाले, घुंघट, धोट पाग्ह, मंडप, छत्र रथ शैलियां प्रमुख हैं। रथ शैलियों की साज सज्जा का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सुंदरनगर शहर की स्थानीय जनता को दी गई थी। इसके प्रथम समूह में बनायक से पूनम शर्मा, शगुन सेन, दूसरे समूह में बौहट के प्रवीण शर्मा, भोजपुर के युसूफ अंसारी, तीसरे समूह में सलाह से योगेश्वरी, सरला ठाकुर, चौथे समूह में भोजपुर से सरोज शर्मा तथा सलाह से चंद्रलेखा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने बताया कि साज सज्जा प्रतियोगिता में चरपाले रथ शैली में प्रथम स्थान देव महासू जी बखरास को, दूसरा स्थान माहूंनाग जी आंबेडकर नगर, तीसरा स्थान मूल माहूंनाग बखारी को मिला। घुंघट रथ शैली में प्रथम स्थान देवी अंबिका कथवाड़ी को, दूसरा स्थान नैणा भगवती बैहना को और तीसरा स्थान अवाह देवी गागल को दिया गया। घोट पाग्ह रथ शैली में प्रथम स्थान देव बाला टिक्का हलेल, दूसरा स्थान देव बाला कामेश्वर रोपा, तीसरा स्थान बाला कामेश्वर छजवार, मंडप रथ शैली में प्रथम स्थान देव मूल लंबोदरा गागल, दूसरा स्थान लंबोदरा बनायक और तीसरा स्थान लंबोदरा गोडा गागल को मिला। छत्र रथ शैली में प्रथम स्थान देव मूल कोयला भगवती राजगढ़, दूसरा स्थान महाकाली पुरानी मंडी को और तीसरा स्थान मुरारी द्रहल सुंदरनगर ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन देवताओं के पुजारियों को 3600 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 2600 और तीसरे स्थान पर 1600 रुपये इनाम स्वरूप प्रदान किए गए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें