फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव पराशर मूल स्थान से मंडी को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। इलाका उत्तरशाल एवं स्नोर घाटी के आराध्य देव पराशर शनिवार को अपने देवलुओं और कारदारों के साथ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में शिरकत करने के लिए मूल स्थान से रवाना हो गए। देवता के पुजारी जीवन लाल ने बताया कि देवता की विशेष पूजा-अर्चना और पूछ-मांग के बाद करीब 100 देवलुओं और कारदारों के साथ देवता मंडी के लिए रवाना हुए। वह सोमवार को मंडी पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि देव पराशर शनिवार रात्रि को अपने देवलुओं और कारदारों के साथ भुलाहण नामक स्थान पर पहला पड़ाव डालेंगे, जबकि रविवार को पंडोह में दूसरा पड़ाव डालकर सोमवार को मंडी शिवरात्रि में आयोजित देव मिलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें