करसोग (मंडी)। मध्यप्रदेश के शिवपुुुरी में 2 से 6 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में बखरोट का भिंदर सिंह भी खेलेगा। उन्होंने हाल ही में सुंदरनगर में हुए राज्य स्तरीय हैंडबाल खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भिंदर राजकीय माध्यमिक पाठशाला बखरोट का छात्र है। उनके कोच एवं डीपीई नंद लाल ठाकुर ने बताया कि भिंदर सिंह 25 से 30 दिसंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में होने वाले प्रशिक्षण में भाग लेगा।