करसोग (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चुराग में सोमवार को सालाना समारोह मनाया। इसमें विधायक हीरालाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। इसमें लोक नृत्य और लोक गीत मुख्य आकर्षक का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य डॉ. गिरधारी सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि हीरा लाल ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें सुरेश, हिमेश, रवीना ठाकुर, डिंपल, कल्पना, गौरव कुमार, कविता, अंजलि, अनिल कुमार, गौरव कुमार, अक्षय कुमार, कमल कुमार, नेहा, रवि शर्मा शामिल रहे। बेस्ट सदन का खिताब टेगोर सदन को मिला। इस मौके पर मुख्यातिथि हीरालाल ने राज्य स्तरीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त नरेश शास्त्री को भी सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने पाठशाला शौचालय तथा पाठशाला के मरम्मत के कार्य के लिए एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।