फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और स्वच्छता के बारे में बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लांबशाफड़ में शुक्रवार को ग्राम पंचायत पखरैर और महिला मंडल की सदस्यों ने स्कूली बच्चों को योग और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। पखरैर महिला मंडल प्रधान सोमा देवी ने बताया कि जागरूकता शिविर में प्राथमिक एवं उच्च पाठशाला पखरैर के विद्यार्थियों को योग की विभिन्न क्रियाओं, लोम-विलोम, भ्रामरी योग, भ्रामरी प्राणायाम सिखाया गया। उन्हें शौच के पश्चात हाथों की स्वच्छता और शारीरिक स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव दीपा, सदस्य लता, सीता, बेला, मैना, गौरी, सुमा, कादशी, सविता, निर्मला, मीना, द्रुमति, रेखा, सपना, स्कूल के अध्यापक रोशन लाल, शेर सिंह, मनीष कुमार, इंद्रावती सहित अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें