फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह इलेवन ने जीती मां नैण तुंगा क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चतुर्थ मां नैण तुंगा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल किक बॉक्सिंग व कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने की। उन्होंने विजेताओं और आयोजकों को ट्राफियों और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। फाइनल मुकाबला बल्ह इलेवन और फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया। इसमें बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें संदीप ने 33 गेंदों में 40 रनों में 3 चौके लगाए। बल्ह इलेवन की ओर से हनी व दिनेश ने 1-1 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बल्ह इलेवन की टीम ने 9 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। फ्रेंड्स इलेवन की ओर से करण ने 2 विकेट चटकाए। पंकज को 23 रन व एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैन घोषित किया गया। मयूश को पूरी सीरीज में 160 रन और 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। मुख्यातिथि ने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम बल्ह इलेवन को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम फ्रेंड्स इलेवन को 21 हजार रुपये की राशि दी। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने टारना स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की भी सराहना की और क्लब के लिए 51 हजार रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की। इस मौके पर हिमाचल किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव, दिनेश शर्मा और आयोजकों में नैण तुंगा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सरदार भगवंत सिंह, प्रधान दिनेश कुमार, महासचिव दीपक राणा, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सुरेेश कुमार, देवेंद्र गौतम, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें