नेरचौक (मंडी)। ट्रक और कार की टक्कर में चार कार सवार घायल हो गए हैं। हादसा बगला के पास हुआ है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार पुत्र हुकम चंद निवासी मालखपुर डाकघर लखुवाला तहसील नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि 9 दिसंबर को वह अपनी पत्नी सोनू सिंह व बेटे व बेटी के साथ कार में सफर कर रहे थे। लोअरबगला के पास अचानक एक ट्रक नेरचौक की तरफ से तेज रफ्तार से आया और कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में परिवार को चोटें आई हैं। गागल पुलिस चौकी के प्रभारी राजकुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो