फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी पाथर शाटधार की प्राकृतिक सुंदरता से खिलवाड़ मंजूर नहीं : विजय पाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगी पाथर शाटधार की प्राकृतिक सुंदरता
विज्ञापन

से खिलवाड़ मंजूर नहीं : विजय पाल
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं सराज कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि विजय पाल सिंह ने कहा है कि सराज हलके के जोगी पाथर शाटधार के लिए 10 लाख की छोटी धन राशि से इतने सुंदर और दैविक महत्व रखने वाले स्थल के साथ मजाक एवं इसकी भव्यता के साथ छेड़छाड़ करने की ओर इशारा करता है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस क्षेत्र का सही में विकास करना चाहती है तो कम से कम 5 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाए। विजय पाल ने कहा कि यह क्षेत्र पूरे सराज को सड़क के माध्यम से आपस में जोड़ता है और पर्यटन एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इसके विकास के लिए जरूरी है कि एक मास्टर प्लान एवं डिजाइन बनाकर इस स्थल के विकास के साथ-साथ इसको जोड़ने वाले सारे सड़क मार्गों को भी पक्का किया जाए । उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के छोटे टेंडर लगाकर काम शुरू करने का उद्देश्य केवल ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देना है , जिसका सराज में बहुत ज्यादा प्रचलन है और इससे इस स्थल की भव्यता एवं दैविक शक्ति का नुकसान होगा। उन्होंने विभाग एवं सरकार को आगाह किया कि ऐसे किसी भी अनियोजित कार्य का वे और सराज वासी विरोध करेंगे और जरूरी हुआ तो काम रोक कर अनशन एवं धरना प्रदर्शन करेंगे। वे विकास विरोधी नहीं , लेकिन संतुलित एवं सुनियोजित विकास के पक्षधर जरूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आह्वान किया कि वह इस 10 लाख की राशि को सड़क को पक्का और दुरुस्त करने कि लिए परिवर्तित करें और एकमुश्त मास्टर प्लान के तहत 5 करोड़ की धनराशि का प्रावधान करें। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लक्ष्मी चंद ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव जगदीश ठाकुर एवं मदन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के उप प्रधान रोशन, तेजा चौहान, दिले राम एवं बीडीसी मेंबर राजू एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें