चैलचौक (मंडी)। ग्राम पंचायत पलौहटा और चांबी में पूर्व जनमंच चरण में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। पलौहटा पंचायत में बागवानी विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में लगभग 68 बागवानों व किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर बागवानी से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई और इस दौरान 8 उद्यान कार्ड भी वितरित किए गए। लोगों को बैंकिंग सेवाओं सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। आयुर्वेद विभाग की ओर से भी शिविर का आयोजन किया गया। नाचन विधानसभा क्षेत्र की सभी चिह्नित पंचायतों के लिए जनमंच का आयोजन आगामी रविवार दो दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैदेवी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे पूर्व जनमंच चरण में अपनी शिकायतें पंचायतों के माध्यम से भेजें और इन जागरूकता शिविरों का भी भरपूर लाभ उठाएं।