फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहटा बाजार से एक तरफा वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मंडी/गोहर।
चौहटा बाजार से नामधारी सिटी सेंटर तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक एक तरफा वाहनों की आवाजाही होगी। वहीं गोहर उपमंडल के अंतर्गत गांव बस्सी संपर्क मार्ग को मरम्मत के लिए 20 जून तक बंद कर दिया गया है। डीसी मंडी ने इस संबंध में अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं।

जनहित में चौहटा बाजार से नामधारी सिटी सेंटर तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक एक तरफा वाहनों की आवाजाही के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 30 जून तक लागू रहेंगे। गोहर उपमंडल के अंतर्गत गांव बस्सी संपर्क मार्ग में मेटलिंग और टारिंग के कारण 20 जून तक प्रात: 9 बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक बंद करने कि अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आदेश एंबुलेंस, अग्निशमन व अन्य आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों के अनुसार प्रात: 8 से 10 बजे तथा शाम 3 से 5 बजे तक स्कूल जाने वाले बच्चों की आवाजाही के लिए विभाग को उचित दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें