पंडोह (मंडी)। ज्यूणी रोड पर खड़ी आल्टो टैक्सी कार की खिड़की और व्हील कवर पर शातिर हाथ साफ कर गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चालक और मालिक खेम राज ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि रात 9 बजे अपनी टैक्सी गाड़ी क्वार्टर के बाहर खड़ी की और सो गया। जब प्रात: 6 बजे उठा तो देखा कि उसकी गाड़ी की खिड़की गायब है। गाड़ी के चारों टायरों पर लगे व्हील कवर भी गायब हैं। उधर, पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी किशोरी लाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।