दिल्ली के छोटू और जय ने जीता दंगल
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के पलाहोटा-तमरोह में आयोजित दंगल में दिल्ली के पहलवान छोटू ने बड़ी माली पर और दिल्ली के ही जय ने छोटी माली का खिताब जीता है। जय पीर लखदाता पंाडवी छिंज कमेटी के सौजन्य से आयोजित दंगल में हाटेश्वरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान आयोजित बड़ी माली हिंद केसरी दिल्ली के छोटू ने जीती। हरियाणा के विनोद कुमार दंगल में उपविजेता रहे। छोटी माली हिमाचल केसरी दिल्ली निवासी संजय ने जीती है, जबकि कैथल के दीपक उपविजेता रहे। मुख्यातिथि नंद लाल और सदस्यों ने हिंद केसरी विजेता छोटू को इनाम में 31 हजार की राशि तथा उपविजेता विनोद कुमार को 25 हजार रुपये और गुर्ज तथा हिमाचल केसरी के विजेता संजय को 11 हजार और उपविजेता दीपक को 9 हजार रुपये नकद और गुर्ज बतौर पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया है। नंद लाल ठाकुर ने इस मौके पर दंगल कमेटी को अपनी ओर से 21 हजार रुपये की राशि भी भेंट की। दंगल के समापन पर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी हेमप्रभ चंदेल, कोषाध्यक्ष टेक सिंह ठाकुर, सलाहकार दीवान चंद राणा, नौखुराम, ईश्वरू राम, पीरू राम, तिलक राज, भगत राम, लुदरमणी, अनंत राम, ठाकुर दास, भुवनेश्वर सिंह, कन्हैया लाल, ओम प्रकाश और नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।