सुंदरनगर (मंडी)। नरेश चौक में मंगलवार रात एक स्कूटर और रेहड़ी की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनका उपचार यहां के नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। बीएसएल थाना पुलिस ने स्कूटर सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धनोटू निवासी कर्म चंद ने बीएसएल थाना में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि वह गोलगप्पे की रेहड़ी चलाता है। मंगलवार रात करीब आठ बजे जब वह धनोटू वापस जा रहा था तो नरेश चौक के निकट एक तेज रफ्तार स्कूटर चालक ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर चालक और वह घायल हो गए। जबकि उसकी रेहड़ी भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। कर्म चंद के अनुसार यह हादसा स्कूटर चालक की लापरवाही से हुआ है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।